25 May 2026, Mon

हरिद्वार संवाददाता कालू वर्मा : 28 जून 2022

धर्मनगरी की आबो-हवा बिगाड़ रहे तस्करों पर है ये वार
कार से 09 पेटी शराब ले जा रहा तस्कर हुआ गिरफ्तार

आज आपकी भेंट करवाते हैं गुप्ता जी के सुपुत्र संजीव से जो रहने वाले तो शामली उ0प्र0 के हैं पर हरिद्वार में रायता फैलाने के मकसद से फिलहाल पीठ बाजार बहादराबाद में किराए का कमरा लिए हैं। इन जनाब ने सेन्ट्रो कार 09 पेटी देशी शराब को बड़े करीने से सजा कर खड़खड़ी क्षेत्र में पार्क कर रखी थी।

शायद बोहनी बट्टा कर माल बिक्री का इरादा हो। ग्राहकों का इंतजार चालू ही था कि खड़खड़ी चौकी इंचार्ज बिजेन्द्र सिंह कुमांई अपनी टीम के साथ इंट्री होती है। अब चूंकि ये…..

 "न ही लोजिकल था और न ही लीगल"

बस इस वजह से संजीव गुप्ता को कार व अवैध शराब सहित ससम्मान कोतवाली हरिद्वार लाकर रात्रि विश्राम की व्यवस्था कर दी गई है। आज अंधेरा हो जाने के चलते अदालत और बड़ी हवेली का टूर कल समयानुसार की जाएगी।

             पुलिस टीम

1- SI बिजेन्द्र सिंह कुमांई (प्रभारी चौकी खडखडी)
2- का0 जितेन्द्र सिंह, 3-का0 जितेन्द्र शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!