26 May 2026, Tue
Breaking

उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा; चलती स्कूटी में आग लगने से चपेट में आई युवती की मौत

टिहरीः टिहरी के नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। जिसेमें जिंदा जलकर एक युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि स्कूटी भवान की तरह जा रही थी। जहां पर स्कूटी में आग लगी वहां पर कोई बस्ती नहीं है। स्कूटी भी पूरी तरह से जल चुकी है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!