विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार याद रखें जनता की रसोई पर पड़ने वाली महंगाई की मार को किसी प्रचार से नहीं छिपाया जा सकता
कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और जब तक महंगाई से राहत नहीं मिलती,सड़क से लेकर सदन तक और हर लोकतांत्रिक मंच पर जनता की आवाज पूरी मजबूती से उठाती रहेगी,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और महिला विरोधी सरकार हैं इस सरकार में आमजनों को महंगाई से जीवन जीना मुश्किल हो गया है,

