22 Jul 2026, Wed

नई बस्ती खड़खड़ी की एक महिला ने केबल पुल से कूदकर की आत्महत्या ।




हरिद्वार- नई बस्ती खड़खड़ी की एक महिला ने केबल पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को आस्था पथ घाट से बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका का विवाह लगभग 4 साल पहले नई बस्ती खड़खड़ी निवासी विनीत से हुआ था और उसके 1 वर्ष का बच्चा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे रोडी बेलवाला चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने केबल पुल से गंगा में छलांग लगा दी है । सूचना पर चौकी प्रभारी प्रवीन रावत पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना गोरख गोताखोर टीम को दी सूचना पर गोताखोर टीम ने मौके पर पहुंचकर बहती नजर आ रही महिला को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने डूबी महिला को रोड़ी बेलवाला चौकी के पीछे आस्था पथ घाट से बाहर निकाला जिस को तत्काल में मेला अस्पताल ले जाया गया पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान डॉली पत्नी विनीत सैनी आयु 28 वर्ष निवासी नई बस्ती खड़खड़ी हरिद्वार के तौर पर हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त महिला हरिपुर के करण सिंह की पुत्री बताई गई है ‌



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!