22 Jul 2026, Wed

पीआरडी जवानों के हंगामें पर विशेष सचिव ने बैठाई जांच, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी के सामने की थी नारेबाजी

देहरादून, प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सामने हंगामें को शासन ने गंभीरता से लेते हुए विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा ने जांच के आदेश दिए है। साथ ही साथ दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जांच अनुशासनहीनता करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

प्रांतीय रक्षक दल संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से तीन साल सौ दिन रोजगार देने की घोषणा को दो साल हो चुके है, लेक्नि अभी भी आधे जवान घर बैठे है। सार्वजनिक अवकाश के दिन डयूटी के बावजूद जवानों को अनुपस्थित दिखाकर वेतन काटा जाता है। वही, कल्याण कोष के नाम पर विभाग पहले 10 रूपए के अंशदान की कटौती करता था।

जवानों ने आरोप लगाया क् िअब हर महीने 570 रूपए कांटे जा रहे है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद व महासचिव अशोक शाह ने कहा, जवानों के साथ किसी भी हालात में अन्याय बर्दाश्त नही किया जाएगा। सभी जवानों को डयूटी मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड के दौरान डयूटी करने वाले बहुत से जवानों की विभाग ने सेवाएं समाप्त कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!