22 Jul 2026, Wed

पुलिस ने दबोचे वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य

हरिद्वार, जनपद पुलिस की ओर से चोरी वाहनों को रिकवर करने के सिलसिले को जारी रखते हुए कोतवाली लक्सर क्षेत्र से 10 मोटर साइकिलों को बरामद करते हुए वाहन चोरी में लिप्त 02 अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की गई।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने क्राइम मिटिंग के दौरान वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का अल्टीमेटम दिया था। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चैकपोस्ट में चैकिंग अभियान चला। चैकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के दो सदस्य साजिद पुत्र इसरार निवासी रायपुर लक्सर और लक्ष्मण पुत्र मामचंद निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग लक्सर के पकड़े गये है।

जिनके पास से चोरी की 10 मोटर साईकिलें बरामद हुई है। वही गिरोह के तीसरे सदस्य की तलाश में जुटी है। पुछताछ में इन्होंने बताया कि वे अपने शौक पुरा करने के लिए इन वारदातों को अंजाम देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!