26 May 2026, Tue
Breaking

मंत्री ने की विवि को 10 करोंड देने की घोषणाःसरकार को भेजे ये प्रस्ताव….

हरिद्वार, संस्कृत विवि के लिए 10 करोंड रुपये दिए जाने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृत के विकास के लिए पैसों की कमी आगे नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. धन सिंह रावत ने खेल प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को मेडल देकर भी सम्मानित किया।

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि संस्कृत के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विभाग की तरफ से धन की कोई कमी नहीं है। विश्वविद्यालय में कुलपति, कुलसचिव आवास और कर्मचारियों के आवास के साथ ही लड़कियों के लिए छात्रावास और विश्वविद्यालय की चारदीवारी आदि के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन को सरकार के पास इन सभी कार्यों को लेकर जल्द प्रस्ताव भेजने चाहिए। इसी दौरान संस्कृत शिक्षा मंत्री ने छात्रों की मांग पर ज्योतिष विभाग में संविदा पर शिक्षक और पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी को दूर किए जाने के भी प्रशासन को निर्देश दिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने मुख्य अतिथि डॉ. धन सिंह रावत का स्वागत किया। कुलपति प्रो. शास्त्री ने संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को विश्वविद्यालय में स्टेडियम को बनाए जाने की आवश्यकता के विषय में भी अवगत कराया।

इस अवसर पर कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी, डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, प्रो. दिनेश चंद्र चमोला, भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, सीएमओ मनीष दत्त, डिप्टी रजिस्टार दिनेश कुमार, डॉ. राम खंडेलवाल, डॉ. अरविंद नारायण मिश्र, डॉ. अरुण मिश्र, डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. विनय सेठी, चंद्रशेखर, सुभाष पोखरियाल, मातबार सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल थुवाल, डॉ. शिवचरण नौडियाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनूप बहुखंडी, ललित शर्मा, सागर खेमरिया आदि विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!