21 Sep 2026, Mon

मतदान के दौरान इस कालेज में चले लात-घूसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्र को खदेड़ा

Dehradun: देहरादून के डीएवी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान फर्जी आईकार्ड बांटने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी और आर्यन संगठन के छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों में जमकर हाथापाई हुई । हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
जिसके बाद छात्र मुख्य गेट पर एकत्र होकर कॉलेज में प्रवेश करने की जिद पर अड़ गए। हालांकि पुलिस केवल वोटरों को ही प्रवेश दे रही है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने कुछ फर्जी आईकार्ड पकड़े हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल में इन छात्रों पर मुक़दमा दर्ज करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!