26 May 2026, Tue
Breaking

मुख्यमंत्री धामी नेे श्रमिकों के परिजनों के साथ मनाया ईगास, लोकगीतों पर जमकर थिरके

देहरादून, उत्तकाशी सिलक्यारा सुरंग से श्रमिकों के सकुशल निकलने के बाद आज देहरादून स्थित सीएम आवास में ईगास यानी बूढ़ी दीपावली का उत्सव मनाया गया। यह त्यौहार दिवाली के 11वें दिन यानी एकादशी को मनाया जाता है, लेकिन मजदूरों के सुरंग में फंसे होने के चलते मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

मंगलवार को सभी 41 श्रमिक सुरक्षित सुरंग से बाहर निकाल आएं तो उन्होंने आज ईगास उत्सव मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी भैलो खेलकर लोकगीतों पर जमकर थिरके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में श्रमिकों के परिजन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इन सभी का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरानं सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!