26 May 2026, Tue
Breaking

मुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के संबंध में ली बैठक; अधिकाारियों को दिए ये दिशा-निर्देश…

देहरादून, आगामी 8 और 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए समिट के दौरान आयोजित हो रहे प्रत्येक इवेंट की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली जाए।

सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान शहर के यातायात एवं सुरक्षा से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यातायात के कारण देश-विदेश से आ रहे निवेशकों के साथ ही आमजन को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान निवेशकों को आसपास के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जा सकता है। उस से पहले शहर के सौन्दर्यीकरण कार्य को पूरा करने के साथ ही सड़कों की स्थिति दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसीएस आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. वी. षणमुगम, विनोद कुमार सुमन व उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!