20 Sep 2026, Sun

अल्मोड़ा के सोमेश्वर ब्लॉक में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा 20 से 25 हजार में लड़कियां खरीद कर शादी करा देने की बात के वक्तव्य को लेकर अब गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्य की किरकिरी करा दी है।

अल्मोड़ा । अल्मोड़ा के ब्लॉक सोमेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की असरदार कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में यह कहकर की जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है ,वह कब विवाह करेंगे अब तक तो एक व्यक्ति के तीन तीन बच्चे हो जाने चाहिए थे, और विवाह नहीं हो रहा है ,तो बिहार में 20 से ₹25 हजार में लड़कियां मिल जाती है चलो मैं तुम्हारा विवाह करा देता हूं ।

शौकीन मिजाज साहू साहब पर और भी लग चुके है कई आरोप, अपनी ही सेक्रेटरी से निकटता बढ़ाने के भी लगे थे आरोप,

गिरधारी लाल साहू बहुत ही शौकीन मिजाज है बरेली में रहते हैं, इनके ऊपर इनकी सचिव के साथ निकटता बढ़ाने के आरोप भी लगे थे। इन गिरधारी लाल साहू साहब के ऊपर और भी कई आरोप लगे थे। लेकिन उत्तराखंड की असरदार मंत्राणी जी के पति होने के नाते इनका कुछ नहीं हुआ, गिरधारी लाल साहू के पास दौलत की कोई कमी नहीं है, देहरादून का सारा काम साहू साहब ही देखते हैं। और साहू साहब ही सारा गुणा भाग करते हैं, जिस किसी भी सरकारी कर्मचारियों को कोई दिक्कत हो जाती है, वह सीधा बरेली की तरफ दौड़ लगाता है। और मुस्कुराता हुआ वापस लौटता है।

बाइट – गिरधर लाल साहू, कैबिनेट मंत्री के पति

साहू साहब मांग रहे है माफी,लगा रहे है अपने ब्यान को तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करने का आरोप। रेखा आर्य को इन साहू साहब की हरकतों के कारण ही होना पड़ता है शर्मिंदा।

अब गिरधारी लाल जी के लड़कियों की बिक्री के बयान पर काफी फजीहत हो जाने के बाद साहू साहब ने भी कह दिया कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है ।लेकिन यदि फिर भी किसी को मेरे बयान से कोई ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमा मांगता हूं।लेकिन साहू साहब की हरकतों के कारण मंत्राणी जी को शर्मिंदा होना तो पड़ता ही होगा ।

रेखा आर्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!