21 Sep 2026, Mon

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

हरिद्वार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 12 स्थानों पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा

*22 विभागों की सहभागिता वाले इन शिविरों में जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण, आवेदन, पंजीकरण एवं लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा*

उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभियान के सफल संचालन के लिए रोस्टर तैयार कर सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।
इस अभियान को सफल बनाने में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, पेयजल, ऊर्जा, वन, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, आपदा प्रबंधन सहित 22 विभाग शामिल है,जो अपने अपने विभाग के विकास योजनाओं के स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन, पंजीकरण, प्रमाणपत्र वितरण एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 12 स्थानों पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा 22 विभागों की सहभागिता वाले इन शिविरों में जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण, आवेदन, पंजीकरण एवं लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा

उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है।

मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभियान के सफल संचालन के लिए रोस्टर तैयार कर सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।

इस अभियान को सफल बनाने में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, पेयजल, ऊर्जा, वन, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, आपदा प्रबंधन सहित 22 विभाग शामिल है,जो अपने अपने विभाग के विकास योजनाओं के स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन, पंजीकरण, प्रमाणपत्र वितरण एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!