11 Nov 2026, Wed

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर की महान करतूत एक महिला को अपने वृंदावन वाले आश्रम में बुलाकर बनाए शारीरिक संबंध, महिला के विरोध करने पर उसके पति और बच्चे को जान से मारने की दी धमकी ,यह कारनामा है वृंदावन के महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज का।

वृंदावन, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर की महान करतूत एक महिला को अपने वृंदावन वाले आश्रम में बुलाकर बनाए शारीरिक संबंध, महिला के विरोध करने पर उसके पति और बच्चे को जान से मारने की दी धमकी ,यह कारनामा है वृंदावन के महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज का।

उत्तर प्रदेश के वृंदावन के साथ ही उज्जैन और महाराष्ट्र में भी आश्रम चलाने वाले इंद्रदेव कामदेव के अवतार समझे जाते हैं ,अपने कक्ष में निर्वस्त्र रहते हैं,और मोबाइल पर निर्वस्त्र अवस्था में ही महिलाओं और युवा कन्याओं से वीडियो कॉलिंग के जरिए बातें करते हैं अपने आप को शिव जी जी का अवतार और अपने लिंग को शिवलिंग बताते हैं,

और महिलाओं के साथ अश्लील बातें करना महिलाओं से भी अपने वस्त्र फाड़ कर फेंक देना जैसी बातें वह वीडियो कॉल के जरिए करते हैं, इन रसिक महाराज के खिलाफ एक महिला ने महाराष्ट्र के मुंबई में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है ,लेकिन अभी तक महामंडलेश्वर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है,

पता नहीं क्या कारण है कि अभी तक रसिया महाराज की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है, निरंजन अखाडे के कुछ मंडलेश्वर महिला से सम्पर्क कर मामले को ले देकर निपटाने के प्रयास में लगे हुए हैं, लेकिन महिला इन धूर्त पाखण्डियों के प्रलोभन में आने वाली नही लग रही है।

निरंजनी अखाड़ा जिसका मुख्यालय हरिद्वार में है और इसके सचिव रवींद्र पुरी जी महाराज हैं ,बड़े ही सज्जन धार्मिक परवर्ती के महाराज हैं , पढ़े लिखे विद्वान पीएचडी हैं, डि लिट् की तैयारी हैं। एसएम जैन पीजी कॉलेज अपना है , कितनी भी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं,

काजल पुरी जेल से आते ही करेगी खेल।

काजल पुरी नाम की एक महिला हरिद्वार जिला कारागार में कई वर्षों से पोक्सो एक्ट में जेल में बंद है, उस महिला के बाहर आने का इंतजार हरिद्वार के काफी गेरूआ वस्त्र धारी संतों को है, क्योंकि वह आते ही कुछ ऐसे ऐसे राज खोलेगी की हरिद्वार के 2 बड़े संतों को भी काजल की बातों का स्पष्टीकरण देना पड़ेगा।

काजल नाम की इस महिला के चक्कर में एक महाराज जी अब तक लाखों रुपए फूंक चुके हैं कोर्ट से लेकर कारागार तक और थाने से लेकर कचहरी तक बहुत पैसा खर्च हुआ है, लेकिन कभी ना कभी तो आखिर काजल हरिद्वार कारागार से बाहर कदम रखेगी ही, उस दिन एक महाराज व उनके एक शिष्य को तो जवाब देते नही बनेगा , यदि काजल ने अपना मुँह खोला तब , हरिद्वार के ही नहीं हरिद्वार से बाहर के भी काफी सारे संत जो निरंजनी अखाड़े से भी जुड़े हुए हैं या अन्य अखाड़ों से जुड़े हुए हैं,

वे काजल की जुबानी कुछ कहानी सुनने को बेताब हैं, क्योंकि काजल के पास भी बहुत मशाला बताया जाता है , जिसकी वजह से ही काजल लम्बे अर्से से जेल में बन्द है ।

जब काजल बाहर आएगी तब देखा जाएगा फिलहाल तो इंद्रदेव की बात हो रही है और इंद्रदेव जो है उसको बचाने के लिए निरंजनी अखाड़े के कुछ संत काफी प्रयास कर रहे हैं हालांकि निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने साफ-साफ कहा है कि अभी जांच कराई जाएगी कमेटी बैठेगी तब जाकर इन्द्र देव को अखाड़े से निष्कासित किया जाएगा और महामंडलेश्वर पद से भी हटाया जाएगा, पता नही इतने सारे प्रमाण सामने आने के बाद अब और क्या चाहिए , महाराष्ट्र के मुंबई में भी महाराज के विरुद्ध FIR दर्ज हो गई है, तो अब जांच किस बात की होगी,

अधिकांश महिलाएं तो लोक लाज के कारण बोलती ही नहीं है ,लेकिन एक आद जब बोलती है तो इनको वह नंगा ही कर देती है। अब देखना यह है कि मुंबई पुलिस इंद्र देव को कब अपनी हिरासत में लेकर सींकचों के पीछे पहुचाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!