11 Aug 2026, Tue

5 करोड़ शिव भक्त श्रद्धालुओं ने हरकी पौड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने नगरों की तरफ किया प्रस्थान

हरिद्वार। पुलिस व जिला प्रशासन की व्यवस्थाएं देख श्रद्धालु व आम जनमानस थे हैरान, एसएसपी दिन रात तेज बारिश में भीगते हुए पूरे मेला क्षेत्र में कर रहे थे भ्रमण , ऐसी व्यवस्था विगत 25 वर्षों में कांवड़ मेले में नहीं देखी गई।

पुलिस कर्मी ने किसी भी शिव भक्त कांवरियों के साथ नहीं की अभद्रता, डंडे जरूर थे पुलिस वालों के हाथ में लेकिन चलाने के लिए नहीं केवल दिखाने के लिए। ऐसी उत्तम व्यवस्था जिसके मुख्य किरदार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर जिला अधिकारी मयूर दीक्षित एसपी यातायात निशा यादव एसपी सिटी अभय सिंह थे।

इनके नेतृत्व में जिस तरीके से फोर्स की निष्ठा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति देखी गई , ऐसा पहली बार देखने को मिला है। शिव भक्त कांवरियों की जिस तरीके से भी मदद हो सकती थी, उस तरीके की मदद पुलिस कर्मियों ने की किसी की ट्रक खराब हो गई।

तो उसके ट्रक तक को पुलिस वालों ने खुद धकेल कर साइड लगवाया कांवरियों को पीने का जल वितरित करना हो फल वितरित करने हो यह काम भी पुलिस वाले करते हुए देखे गए, किसी भी पुलिस वाले ने किसी भी भोले के साथ पुलिसिया हरकतें नहीं की मित्रवत व्यवहार ही किया ऐसा पहली बार देखने को मिला है ।

कांवरियों व पुलिस के बीच किसी तरीके का टकराव पूरे मेले में देखने को नही मिला इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला अधिकारी एसपी यातायात एसपी सीटी व उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।

पवित्र गंगा जल लेने आए कांवरियों को डूबते हुए भी बचाने का कार्य तैराक पुलिस ने बहुत ही कुशलता के साथ किया किसी भी कांवरिये का स्वास्थ्य खराब होने पर कांवरियों की मरहम पट्टी करने के लिए जहां डॉक्टरों की टीम मेला क्षेत्र में मौजूद थी, वहीं पुलिस कर्मियों ने भी ऐसे बीमार और बुजुर्ग लोगों की काफी मदद की।

खोया पाया का काम भी पुलिस ने बहुत ही कुशलता के साथ निभाते हुए कई छोटे-छोटे बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया इसके लिए भी पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है । यदि इसी तरीके की पुलिस की व्यवस्था पूरे राज्य में हो जाए तो इस राज्य की पुलिस को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने से कोई नहीं रोक पाएगा ।

इन पुलिसकर्मियों व जिला प्रशासन के कर्मचारियों को ब्रीफिंग के दौरान इस तरीके की सीख दी गई थी की हर शिव भक्त कांवरियों को जो शांतिपूर्वक जल लेकर जा रहे हैं ,उनकी पूरी मदद की जाए और उनको निर्विघ्न रूप से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करने दिया जाए।मेले में तैनात नए रंगरूटों के लिए ये मेला महत्वपूर्ण यादगार रहेगा।

मेला आज पूर्ण हो जाएगा आज दोपहर तक कुछ दो पहिया वाहन जिसमें मोटरसाइकिले व साइकिल वाले शिव भक्त कांवरिये पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने नगरों और कस्बों की तरफ प्रस्थान करते हुए दोपहर तक भी देखे जाते रहेंगे।

आज बाबा भोलेनाथ का पूरे देश भर के शिवालयों में जलाभिषेक होगा जो शिव भक्त हरिद्वार हर की पैड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर अपने नगरों के शिवालयों में बाबा का जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं, बाबा उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!