हरिद्वार – कांवड़ मेले के अंतिम चरण में भारी बारिश के बीच डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ग्राउंड जीरो पर डटे, व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहे हैं।
हर की पैड़ी क्षेत्र में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर अधीनस्थों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं डीएम मयूर दीक्षित भी व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सक्रिय हैं।

