
*अभिभावक की भूमिका में कप्तान, मातहत जवानों की समस्या जान किया निस्तारण*
*जनपद से कुल 30 पुलिसकर्मी चुने गए मैन/वूमेन ऑफ द मंथ, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

*धरातल पर की गई मेहनत और अपराध अनावरण में निभाई गई अहम भूमिका को कप्तान ने सराहा*

*अन्य जवानों को भी अच्छे कार्य कर सहकर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने को किया प्रोत्साहित*

पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आज माह सितंबर का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा एसपी सिटी दीपक कुमार, एसपी देहात अभय सिंह सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थाना/ कार्यालय/ शाखाओं आदि से अपनी समस्या लेकर सैनिक सम्मेलन में पहुंचे जवानों से उनकी परेशानियों की जानकारी की तथा उक्त समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।


