23 Oct 2026, Fri

गंगा पूजन के साथ हरिद्वार में निकली “उत्तराखंड न्याय यात्रा”, हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस ने उठाई न्याय और जनअधिकारों की आवाज

जनता के सवालों से बच नहीं सकती भाजपा सरकार, अन्याय के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : हरक सिंह रावत

 

हरिद्वार: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में आज हरिद्वार में “उत्तराखंड न्याय यात्रा” आयोजित की गई। मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, मातृशक्ति के सम्मान और पीड़ितों को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा के उपरांत कोतवाली के सामने स्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद पार्क में जनसभा आयोजित हुई। जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रदेश की जनता के अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण लंबे जनसंघर्ष, मातृशक्ति के त्याग और राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान से हुआ है। प्रदेश की जनता ने जिस सुरक्षित, समृद्ध और न्यायपूर्ण उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने के बजाय प्रचार और घोषणाओं तक सीमित है। युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई और जनसुविधाओं से जुड़े सवालों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!