28 Oct 2026, Wed

माँ गंगा व पास के घाटों की सफाई में जुटे हरिद्वार पुलिस की जवान

*प्रेमनगर आश्रम घाट के पास चलाया गया वृहत गंगा सफाई अभियान*

*पॉलीथिन सहित अन्य अपशिष्ट हटाकर मां गंगा को स्वच्छ रखने का आमजन को दिया संदेश*

*माँ गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जनता से मांगा सतत् सहयोग*

हरिद्वार। आज पुलिस के जवानों द्वारा प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट्स के सहयोग से प्रेम नगर आश्रम के पास स्थित गंगा व पास के घाटों पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाकर पॉलिथीन सहित अन्य अपशिष्ट को हटाया गया।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक दीपेंद्र कुमार की अगुवाई में जवानों ने पूरे जोश और लगन के साथ प्रतिभाग करते दिखे।

साथ ही पुलिस द्वारा क्षेत्रीय जनता एवं श्रद्धालुओं को जनमानस की श्रद्धा की प्रतीक मां गंगा के जल व घाटों की निरंतर सफाई के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!