17 Nov 2026, Tue

कुम्भ मेला-2027 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस की व्यापक तैयारियां, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एवं एडीजी प्रशासन की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

हरिद्वार

*आतंकवाद, संगठित अपराध एवं साइबर खतरों से निपटने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा रणनीति तैयार*

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए व्यापक कार्ययोजना, प्रमुख स्नान पर्वों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं आपातकालीन प्रबंधन की समीक्षा*

 

*स्मार्ट एवं अत्याधुनिक तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था- आईसीसीसी, सीसीटीवी, ड्रोन एवं एंटी ड्रोन प्रणाली से होगी मेला क्षेत्र की निगरानी*

*पुलिस लाइन ऋषिकुल सहित प्रमुख स्नान घाटों, रेलवे स्टेशनों, पार्किंग एवं संवेदनशील स्थलों का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश*

आगामी कुम्भ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में आज मेला नियंत्रण भवन सभागार, हरिद्वार में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन एवं अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात, आतंकवाद निरोधक उपायों, अभिसूचना एवं साइबर सुरक्षा तंत्र सहित विभिन्न सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के प्रारम्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुम्भ मेला) आयुष अग्रवाल तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार) नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से कुम्भ मेले की तैयारियों एवं निर्धारित कार्ययोजना की जानकारी दी गई। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक (कुम्भ मेला) योगेन्द्र सिंह रावत एवं मेलाधिकारी, कुम्भ मेला सोनिका सहित विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों, तैयारियों एवं कार्ययोजनाओं के संबंध में जानकारी एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!