12 Feb 2026, Thu

निर्मल संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे द्वारा गुरु तेग बहादुर की 350 वी शताब्दी शहीदी पर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगत ने उपस्थित होकर गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि दी।

हरिद्वार/ प्रभात फेरी सिंहद्वार से शुरू होकर कनखल स्थित गुरु अमरदास गुरुद्वारे संपन्न हुई। जगह जगह रास्ते में श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब और प्रभात फेरी का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया।

इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर को हिंद की चादर से सम्मानित किया गया। उन्होंने धर्म के लिए अपना शीश बलिदान किया। बाद में उनके पूरे परिवार गुरु गोबिंद सिंह, माता गूजरी, बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह सभी ने शहादत दी।

उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान के कारण ही आज हम सब यहां हैं। इस अवसर पर संत तरलोचन सिंह, ज्ञानी प्रहलाद सिंह, ज्ञानी पंकज सिंह, हरचरण सिंह, रमनदीप सिंह, मंजीत सिंह, बृजेश सिंह, गुरप्रीत सिंह, रमणीक सिंह, सुरजीत सिंह, इकबाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह भाटिया, मनिंदर कौर, सरबजीत कौर, अपनिंदर कौर, हरविंदर सिंह रिंकू, महिंद्र सिंह, सिमरन कौर, नैनी महेंद्रू, सुमन शर्मा, बीना चिटकारिया, पूनम नरूला, ओसिल, इंदरजीत सिंह बिट्टू, जगजीत सिंह, परमिंदर सिंह, योगेन्द्र नागपाल, दविन्द्र सिंह, अनुराग, अगमप्रीत कौर, जतिन हांडा, राकेश, पवन, हरेंद्र सिंह, प्रीतपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *