22 Jul 2026, Wed

दस करोड़ की ड्रग्स के साथ एक महिला गिरफ्तार, आईजी कुमाऊं, रिद्धिम अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद चम्पावत एवं पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ड्रग्स के विरुद्ध एक प्रभावशाली एवं संगठित कार्रवाई

पिथौरागढ़ ।

ड्रग्स तस्करों पर चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दस करोड़ तेईस लाख चौरासी हजार रुपये की एमडीएमए ड्रग्स बरामद

उत्तराखण्ड में अब तक की सबसे बडी कार्यवाही करते हुए 5 किलो 688 ग्राम एमडीएमए जिसे एमडी नाम से भी जाना जाता है, ड्रग्स बरामद कर एक महिला को किया गिरफ़्तार

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र ने पुलिस टीम को बीस हजार रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया

चम्पावत। नशा मुक्त भारत अभियान/ड्रग फ्री देवभूमि अभियान/नशा मुक्त देवभूमि अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस कार्रवाई की गयी।

हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के ठाणे, मुंबई पुलिस द्वारा पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही में आईजी कुमाऊं, रिद्धिम अग्रवाल द्वारा नेपाल सीमा पर सख्त निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में, पुलिस महानिरीक्षक (कुमाऊं) द्वारा कुमाऊँ रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षकों को नशे के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था तथा कृत कार्यवाही की लगातार समीक्षा की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!