16 Nov 2026, Mon

आईजी कुम्भ डा. योगेन्द्र सिंह रावत का कुम्भ क्षेत्र में तूफानी दौरा

पुलिस लाइन ऋषिकुल, बैरागी कैम्प, यातायात लाइन, थाना पंतद्वीप, थाना कांगडा आदि में भ्रमण कर कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के दिये दिशा निर्देश

बिजली, पानी, एण्ट्री एक्जिट, टैण्ट, चारपाई आदि सभी जरूरतों पर विशेष फोकस

आपात स्थिति से निपटने हेतु परिसर में टैण्टों के मध्य अग्निशमन वाहनों के सुगमता से आगमन व निकास हेतु पर्याप्त स्थान छोडे जाने के दिये गये निर्देश

पुलिस जवानों की मूलभूत सुविधाओं से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य समय पर पूर्ण हों : डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत

हरिद्वार। आज डा. योगेन्द्र सिंह रावत, आईजी कुम्भ मेला द्वारा फायर स्टेशन मायापुर स्थित निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। 

इसके उपरान्त ऋषिकुल मैदान-2 में प्रस्तावित मुख्य पुलिस लाइन, हरिराम इण्टर काँलेज मैदान में प्रस्तावित यातायात पुलिस लाइन, अर्द्धसैनिक बलों हेतु बैरागी कैम्प में प्रस्तावित पुलिस लाइन, थाना पंतद्वीप, थाना कांगडा का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा पुलिस बल की आवासीय व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं हेतु स्थापित किये जा रहे टिन टैनटेज कार्यो तथा तैयार किये जा रहे भोजनालय, स्नानागर, बैरक, शौचालय आदि कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई व मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं लोनिवि., जल संस्थान, विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को प्रचलित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान आईजी कुम्भ मेला द्वारा विद्युत एवं जलापूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था के अतिरिक्त टैण्टों में पर्याप्त वैण्टिलेशन व ब्रीफिंग हाल, भोजनालय में प्रवेश व निकास हेतु अलग-अलग द्वार व पर्याप्त वैण्टिलेशन की व्यवस्था करने तथा नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त टायलेट में पानी की समुचित व्यवस्था के लिए नलों का निर्धारण, ड्रेनेज व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था का निर्धारण तथा विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यकतानुसार ट्रांन्सफार्मर हेतु स्थान चयन के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों, सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी कुम्भ राजेश भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ जोधराम जोशी, पुलिस उपाधीक्षक लाइन वेद प्रकाश भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ सुशील रावत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव एवं कुम्भ मेला के दौरान प्रस्तावित पुलिस लाइन तथा अस्थाई थानों के निर्माण हेतु नियुक्त की गई समस्त पुलिस टीमों के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!