26 Sep 2026, Sat

आनन्द स्वरूप, आयुक्त गढवाल मण्डल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई एचआरडीए की 86वीं बोर्ड की बैठक

 

हरिद्वार। आज हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप, आयुक्त गढवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया।

प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रिक्त भवनों के विक्रय करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश देते हुए निर्णय पारित किया गया। प्राधिकरण में मानचित्रों में आ रही कठिनाईयों के दृष्टिगत प्रस्तुत प्रकरणों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बोर्ड बैठक के उपरान्त प्राधिकरण की संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यो की समीक्षा भी की गयी। प्राधिकरण के भावी विकास कार्यो की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश के साथ-साथ समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

बोर्ड बैठक में सोनिका, उपाध्यक्ष एचआरडीए, मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, हरिद्वार, नन्दन कुमार , नगर आयुक्त नगर निगम, हरिद्वार, राजीव शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका शिवालिकनगर, हरिद्वार एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्राधिकरण बोर्ड बैठक का संचालन प्रत्यूष सिंह, सचिव, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया तथा अन्त में उपस्थित माननीयों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!