हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता व हरिद्वार की लक्सर विधानसभा से विधायक रह चुके संजय गुप्ता जी महान नेता हैं, और एक कार्यक्रम के दौरान मंच से संजय गुप्ता जी को भाषण देते देखा गया कि अभी तो मुख्यमंत्री के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं, अभी तीन-चार साल और रहेंगे और यह जो राज्य के बुड्ढे हैं ना यह अपनी औकात में रहे।
भाई हो सकता है संजय गुप्ता जी की बात में कुछ वजन हो लेकिन हमें तो नहीं लगता कि अभी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूध के दांत नहीं टूटे हैं, पढ़े लिखे पोस्ट ग्रेजुएट हैं, दो बार मुख्यमंत्री रह लिए है।
तो मुख्यमंत्री जी बालक तो है नहीं और रही बात बुजुर्गों की तो बुजुर्गों को तो पता नहीं कौन सी औकात दिखाना चाहते हैं यह भी यही जानते होंगे।इस बार भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, मुख्यमंत्री से नजदीकी दिखा कर ठीक ठाक काम कर लिया है आखिर चुनाव भी तो लड़ना है।

