26 Jul 2026, Sun

भरतपुर राजस्थान से पकड़ी गई ,अन्नपूर्णा भारती गेरुआ वस्त्र धारी इस हसीना पर अपने ही मित्र अभिषेक गुप्ता की सुपारी किलरों से हत्या कराने का है आरोप।

अलीगढ़।अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर सिकंदराराऊ के कचौरा निवासी बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता के मर्डर में 50 हजार की इनामी महामण्डलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ऊर्फ पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। उसे अलीगढ़ के रोरावर व महिला थाने ले जाया गया। कोर्ट ने पूजा शकुन पांडेय को जेल भेज दिया है।

अलीगढ़ की रोरावर पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस की टीमों को पता चला कि 50 हजार की इनामी पूजा शकुन पांडेय को एसआर ट्रैवल्स की बस में बैठकर जयपुर से आगरा जा रही है। सूचना पर पुलिस ने आगरा-जयपुर मार्ग पर लोधा बाई टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले सेवर रेलवे ब्रिज के पास जनपद भरतपुर राजस्थान में चेकिंग शुरू कर दी। बस को रुकवाकर उसमें बैठी पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। उसे वहां से अलीगढ़ के महिला थाना दाखिल कराया गया। पुलिस उसे लेकर रोरावर थाने भी पहुंची थी।

बाइक शोरूम मालिक की हत्या के बारे में जब पुलिस ने पूजा शकुन पांडेय से पूछा तो उसने बताया कि मैं अपनी गवाही कोर्ट में वकील के माध्यम से दूंगी। पुलिस के अनुसार पूजा शकुन पांडेय ऊर्फ महामण्डलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी व अभियुक्त अशोक पांडेय के मोबाइल नंबरों की सीडीआर के मुताबिक अभियुक्त आसिफ के दोस्त व सहअभियुक्त फजल के मोबाइल नंबर से अगस्त व सितंबर में 27 बार कॉल हुई।

पूजा शकुन पांडेय की अभियुक्त फजल से अगस्त व सितंबर में लगभग 11 बार कॉल हुई। गिरफ्तार पूजा शकुर पांडेय पर अलीगढ़ में छह मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अशोक पांडेय को 28 अगस्त, मोहम्मद फजल को 1 अक्तूबर और आसिफ को 3 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

26 सितंबर की देर शाम कस्बा खैर के बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर रात हत्या की गई थी। इस हत्या में अशोक पांडेय व पूजा शकुन पांडेय को नामजद करते हुए अज्ञात शूटरों से हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस पूर्व में अशोक पांडेय के अलावा शूटर मो. फजल और आसिफ को जेल भेज चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!