20 Sep 2026, Sun

अपराध पर प्रभावी अंकुश, जनसुरक्षा सर्वोपरि, एसपी रेखा यादव ने पुलिस अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

चम्पावत। आज रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा *पुलिस लाइन चम्पावत* में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में विगत माह में दिए गए निर्देशों की अनुपालन स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं/शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

एसपी चम्पावत द्वारा पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर से संचालित अभियानों में शत-प्रतिशत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश

नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई: मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सुरागरसी-पतारसी कर ड्रग्स/स्मैक तस्करों को चिन्हित करते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गिरफ्तारी प्रक्रिया में पारदर्शिता: सभी विवेचक गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का आधार एवं कारण लिखित रूप से अनिवार्यतः उपलब्ध कराएं।

एफएसएल मामलों का शीघ्र निस्तारण:एफएसएल में लंबित मालों की सूची तैयार कर उनके शीघ्र परीक्षण हेतु आवश्यक पत्राचार किया जाए।

लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान: विवेचनाओं एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

ई -बीट बुक का शत-प्रतिशत उपयोग: सभी बीट कर्मचारियों को-बीट बुक/ई -बीट एप्लीकेशन का उपयोग सुनिश्चित कर बीट क्षेत्र से संबंधित समस्त विवरण नियमित रूप से अपलोड किए जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!