19 Jun 2026, Fri
Breaking

हरिद्वार सीवर ओवर फ्लो से क्षेत्रवासी बेहाल

वार्ड नं. 3 स्थित कमलदास कुटिया में विगत 4 दिनों से ओवर फ्लो सीवर लाईन के चलते बह रहे मल-मूत्र से क्षेत्रवासी परेशान स्थानीय पार्षद व सीवर विभाग की अनदेखी से बढ़ रहा संक्रामक रोग फैलने का खतरा


हरिद्वार, 19 जून। वार्ड नं. 3 स्थित कमलदास कुटिया जहां दर्जनों किरायेदार रहते हैं, साथ ही ट्रैफिक पुलिस लाईन भी इस विशाल आश्रम में स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों पुलिस कर्मियों व आमजनों का आवागमन रहता है। वहां विगत 4-5 दिनों से सीवर लाईन चोक होने के चलते सीवर चैम्बर ओवर फ्लो होकर बह रहे हैं।


उत्तरी हरिद्वार का सबसे बड़ा आश्रम जिसमें काफी लोग निवास करते हैं व प्रतिदिन हजारों लोगों का इस आश्रम मार्ग से आवागमन रहता है वहां सीवर का गंदा पानी मल-मूत्र खुले में निरन्तर बह रहे हैं जिस कारण आश्रम में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पुलिस लाईन में कार्यरत पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों व वाहन चालकों को भी बहते सीवर के बीच में से गुजरना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!