8 Sep 2026, Tue

बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भरे रंग: जिलाधिकारी

*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बनाने वाले विद्यालय सम्मानित, जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रतिनिधियों का बढ़ाया उत्साह

पौड़ी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीवंत और यादगार बनाने वाले विद्यालयों को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में सम्मानित किया। इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के उत्साह और प्रतिभा ने समारोह में नई ऊर्जा और उमंग भर दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर प्रतिभा की अपनी चमक होती है, जिसे उचित मंच और प्रोत्साहन से निखारा जा सकता है। उन्होंने बच्चों में उत्साह की लौ हमेशा प्रज्ज्वलित रखने का संदेश देते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बच्चों को मंच देने और उनकी प्रतिभा निखारने में शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!