20 Sep 2026, Sun

हरिद्वार में शुरू हुआ उत्तराखंड का आधुनिक UIDAI आधार सेवा केंद्र, अब जिले में ही मिलेंगी सभी प्रमुख आधार सेवाएं

हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात: अब आधार अपडेट के लिए नहीं जाना पड़ेगा देहरादून, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया अत्याधुनिक UIDAI आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ*

*मंत्री मदन कौशिक ने स्वयं कराया आधार अपडेट, नागरिकों से बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराने की अपील*

*हरिद्वार

हरिद्वार जिले के नागरिकों के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हरिद्वार में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र (ASK) की शुरुआत कर जिले को बड़ी डिजिटल सुविधा की सौगात दी। कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने फीता काटकर इस केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया और स्वयं अपना आधार अपडेट कराकर नागरिकों को यह संदेश दिया कि अब आधार से जुड़ी हर महत्वपूर्ण सेवा हरिद्वार में ही उपलब्ध होगी।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का Mandatory Biometric Update (MBU) समय पर अवश्य कराया जाए। यह अपडेट स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए बेहद आवश्यक है। UIDAI द्वारा 30 सितंबर 2026 तक यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत डिजिटल उत्तराखंड और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर, सरल और समयबद्ध सेवाएं अपने ही जिले में मिल सकेंगी।

अब आधार नामांकन, मोबाइल नंबर,फोटो अपडेट और पता परिवर्तन, जनसांख्यिकीय एवं बायोमेट्रिक अपडेट, त्रुटि सुधार, शिकायत निवारण सहित सभी आवश्यक आधार सेवाओं के लिए नागरिकों को देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर और आसपास के लाखों लोगों को समय और धन दोनों की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!