25 Jul 2026, Sat

उत्तराखण्ड पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स की अगुवाई में कांवड़ मेला 2026 की ब्रीफिंग की गई आयोजित

हरिद्वार

कांवड़ महायात्रा 2026

6000 से ज्यादा जवानों के कंधों पर रहेगी सुरक्षा की जिम्मेदारी, 13 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स भी रहेगी तैनात

सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सैक्टर में बांटा गया मेला क्षेत्र

गढ़वाल व कुमांऊ रेंज से आए फोर्स सहित पीएसी व पैराफोर्सेज की जवान रहे ब्रीफिंग में शामिल

एसपी सिटी बने कांवड़ मेला के नोडल ऑफिसर, ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी देखेंगे एसपी देहात

एसपी क्राईम/ट्रैफिक निशा यादव के जिम्मे होगा यातायात प्रबंधन एवं डायवर्जन प्लान*

मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, एसपी रेंक से कांस्टेबल रैंक तक के पुलिस ऑफिसर्स तैनात

स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) भी कांवड़ सकुशल सम्पन्न कराने में देंगे सहयोग

10 ड्रोन कैमरों से की जाएगी संपूर्ण मेला क्षेत्र की कड़ी निगरानी, सीसीटीवी कैमरा भी अहम जिम्मेदारी के लिए हैं तैयार

मेले के दौरान सराहनीय ड्यूटी करने वाले जवानों को उत्साहवर्धन के लिए प्रतिदिन किया जाएगा सम्मानित

अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए हैं सहायता केंद्र, 24×7 पुलिस/ फायर एवं मेडिकल ऑफिसर्स रहेंगे नियुक्त

यात्राकाल में पुलिस वेलफेयर के लिए अलग टीम नियुक्त, भोजन/ पानी/ रेनकोट/ दवाई इत्यादि का किया जाएगा वितरण

कांवड़ मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराना हर एक जवान की जिम्मेदारी है, उम्मीद है कि आप सभी अपना 100% सहयोग देगें- ADG L/O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!