अल्मोड़ा, 25 जुलाई
महिला बुनकरों से संवाद कर समस्याएं सुनीं, विपणन में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया।

इस इकाई के बुनकर पूर्व में हिमाद्रि हंस हैंडलूम के नाम से कार्य करते थे और वर्तमान में अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह के नाम से कार्य कर रहे हैं । यहां लगभग 20 महिला बुनकर पारंपरिक हस्तकरघा उत्पादों के निर्माण का कार्य कर रही हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिला बुनकरों से सीधे संवाद कर उनके कार्यों का अवलोकन किया तथा उत्पाद निर्माण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।
उन्होंने समूह की महिलाओं से उनके कार्य में आने वाली कठिनाइयों, उत्पादन क्षमता, कच्चे माल की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

