16 Aug 2026, Sun

पंजाब बीजेपी में घमासान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को लेकर पुराने भाजपायों में नाराजगी चार दर्जन से अधिक वरिष्ठ भाजपाईयों ने दिया स्तीफा

हाई कमान ने केवल सिंह ढिल्लो को दिल्ली तलब किया है पंजाब भाजपा में केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाने के बाद कलह शुरू हो गई है।

यह कलह इतनी आगे बढ़ चुकी है की पुराने भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी से स्तीफा देने पर उतर आए हैं ,राजनीतिक गलियारों में चर्चा है ,के करीब चार दर्जन से अधिक पंजाब भाजपा के भाजपा नेताओं ने अपने त्यागपत्र दे दिये है।

पंजाब बीजेपी में इस कदर विद्रोह को देखते हुए हाई कमान ने केवल सिंह ढिल्लों को दिल्ली तलब किया है, हाई कमान नहीं चाहता कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को किसी भी तरीके की शिकसत का सामना करना पड़े।

इसके लिए हाई कमान केवल सिंह ढिल्लों को ऐसे नाराज भाजपा नेताओं को मनाने व सभी पार्टी पदाधिकारियों को खासकर पुराने लोगों को साथ लेकर चलने की नसीहत दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!