20 Sep 2026, Sun

डीएम हरिद्वार, मयूर दीक्षित की दो टूक, जिले की सड़के हो गड्ढामुक्त

जिलाधिकारी नें स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर निरीक्षण करने के बाद जारी किये निर्देश

समयबद्ध अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं सभी मरम्मत कार्य : मयूर दीक्षित

मयूर दीक्षित, डीएम हरिद्वार

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को सीसीआर सभागार, हरिद्वार में जनपद के समस्त सड़क मार्गों को गड्ढामुक्त किए जाने के लिए आगामी 15 सितम्बर से प्रस्तावित अभियान की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, नगर निगम, नगर पालिकाओं सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी मुख्य मार्गों, संपर्क मार्गों एवं ग्रामीण सड़कों का तत्काल सर्वेक्षण कर गड्ढों को पहले से चिन्हित कर निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाएं।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार सड़क मरम्मत कार्यों के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई एवं प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आगामी 15 सितंबर से प्रस्तावित अभियान के संचालन के लिए संबंधित विभागों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग निर्धारित तिथि की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्य में जुट जाएं। वर्षा के कारण जिन सड़कों को अधिक क्षति पहुंची है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!