13 May 2026, Wed
Breaking

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने फेक आईडी से छवि धूमिल करने पर की शिकायत, मामला साइबर सेल को सौंपा गया

देहरादून। राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनके और उनके विभाग की छवि धूमिल करने के प्रयास के खिलाफ देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में डीजी तिवारी ने बताया है कि कुछ लोग फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं, जिससे उनकी और विभाग की साख को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

एसएसपी अजय सिंह ने पुष्टि की है कि उन्हें डीजी सूचना की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि शिकायत के साथ कई स्क्रीनशॉट भी भेजे गए हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि यह कार्य साजिश के तहत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!