अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भैंसवाड़ा फ़ार्म में निर्माणाधीन गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गौवंश के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए गौशाला में पशुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी, जल निकासी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क और गौशाला भवन के बीच सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने को कहा, जिससे भवन एवं परिसर को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने भवन की सुरक्षा के लिए।

आवश्यक सुरक्षात्मक निर्माण कार्य कराने के साथ ही बरसात के दौरान पानी जमा न हो, इसके लिए समुचित जल निकासी की व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही गौशाला के भीतर पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश और हवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

