
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय, नई दिल्ली में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के चर्चित उपन्यास ‘कृतघ्न’ के डोगरी अनुवाद ‘किर्तघान’ का आज आयोजित समारोह में लोकार्पण किया गया। पुस्तक का डोगरी में अनुवाद जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध लेखिका, शिक्षाविद् एवं अनुवादक डॉ. लवली शर्मा ने किया है।
पुस्तक का लोकार्पण डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

