8 Aug 2026, Sat

पथरी क्षेत्र स्थित मंदिर में हुए दोहरे हत्याकांड का 24 घण्टे के भीतर खुलासा

हरिद्वार, पथरी

खुलासे में जुटी टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देकर हत्याकांड में शामिल 03 आरोपी दबोचे

मन्दिर की गद्दी बनी जंग का मैदान, विवाद में हुई थी दोनों साधुओं की हत्या

जोर-शोर से दोहरे हत्याकांड में शामिल रहे चौथे आरोपी की तलाश मे जुटी पुलिस

आरोपी मृतक पारसनाथ द्वारा मृतक सेवागिरी को गद्दी का मालिक बनाने को लेकर थे नाराज

थाना पथरी क्षेत्रान्तर्गत शिवगढ़ में साधुओं के दोहरे हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए इस पूरे मामले में संलिप्त रहे 03 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

21-7- को थाना पथरी को दो साधुओं की हत्या की जानकारी मिली थी । शिकायत के आधार पर थाना पथरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गड्ढे में दबाये गये शवों को बरामद किया था।

मन्दिर के सभी सदस्यों से पूछताछ के साथ ही इलैक्ट्रॉनिक एविडेंस कलैक्ट किए गए। सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतकों के परिचित की ही हत्याकांड में संलिप्तता प्रकाश में आई।

पुलिस को मुखबिर तंत्र द्वारा उपलब्ध करायी गई जानकारी ने हत्यारों को पकड़वाने में काफी मदद की। पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना पर काठा पीर के जंगल की तलाशी लेकर तीन संदिग्ध (अखिलगिरी, आशु व राममिलन) को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

पुलिसपूछताछ में तीनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है, हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस निरन्तर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!