21 Jul 2026, Tue

तेज वर्षा के रेड अलर्ट के चलते कल हरिद्वार के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद हरिद्वार में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्र आगामी दिवस के लिए बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!