25 May 2026, Mon
Breaking

एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान 3 करोड़ की स्मेक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार ,डेढ़ किलो स्मेक के साथ दबोचा।

हरिद्वार , बहादराबाद

कांवड़ मेले में नशा बेच मुनाफा वसूलने का था इरादा, सतर्क पुलिस ने प्लान किया फेल

हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही से नशा तस्करी से जुड़े माफियाओं में मचा हड़कम्प

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के प्रखर नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।

कांवड़ की तैयारियों के बीच एसएसपी हरिद्वार के चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बहादराबाद हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 05/07/25 को दौराने चेकिंग नहर पटरी पथरी पॉवर हाऊस के पास से अभियुक्त मोहम्मद मुर्सलीन को 1 किलो 42 ग्राम स्मैक लाल रंग, 457 ग्राम मिलावट स्मैक, डिजिटल तराजू, एक पैकेट लाल रंग पाउडर व बाइक के साथ दबोचा गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 274/25 धारा 8/21/60 NDPS के तहत दर्ज किया गया।

आरोपी पूर्व में हरियाणा, सोनीपत, सहारनपुर व अन्य स्थानों पर स्मैक तस्करी का काम करता है जो कांवड़ मेले में स्मैक की बिक्री के इरादे से हरिद्वार आया था।

आरोपी शातिर किस्म का है जिसने पुलिस से बचने के लिए स्मैक में लाल रंग मिलाया था जिससे वह पहचान में ना आए और आसानी से अपने कामयाबी सफल हो जाए, लेकिन हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियुक्त के अरमानों पर पानी फेरते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया। अभियुक्त के तार राजस्थान, हरियाणा, सहारनपुर एवं अन्य स्थानों से भी जुड़े हुए हैं इसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है बहुत जल्दी गिरोह के अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा

One thought on “एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान 3 करोड़ की स्मेक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार ,डेढ़ किलो स्मेक के साथ दबोचा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!