देहरादून। सेनानायक एसडीआरएफ, अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु हरिद्वार एवं ऋषिकेश के विभिन्न घाटों तथा संवेदनशील स्थानों पर एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं।

गंगा में स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ जवानों द्वारा पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में आज हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने एवं गंगा के तेज बहाव की चपेट में आने से संकट में फंसे कुल 18 शिवभक्तों को SDRF के जवानों द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए सकुशल बाहर निकाला गया।
एसडीआरएफ जवानों की तत्परता, साहस एवं त्वरित कार्रवाई के चलते सभी 18 शिवभक्तों को सुरक्षित बचा लिया गया।

