25 Sep 2026, Fri

एक्शन में चम्पावत पुलिस, भारी मात्रा में चरस बरामदगी

चंपावत

चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गैर-राज्यीय 02 नशा तस्कर गिरफ्तार

चम्पावत से हरियाणा तक नशे की तस्करी की योजना नाकाम, 3.955 किलो चरस बरामद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। रेखा यादव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसते हुए प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 24.09.2026 को देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पाटी के नेतृत्व में थाना पाटी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था

चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान कनवाड़ बैण्ड तिराहे से ढोली गांव जाने वाली मुख्य सड़क के पास फ्रॉक्स कार संख्या डीएल 2C बीजीजी-4970 में बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम ने रोककर पूछताछ और नियमानुसार उनकी तलाशी ली गयी तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 3.955 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। भारी मात्रा में चरस बरामद होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य सामान को कब्जे में लिया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे बरामद चरस को अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!