हरिद्वार
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के 07 नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गए, तमाम अनियमितताएं मिलने पर होटल व्यवसायियों को नोटिस जारी कर कर्तव्य की इतिश्री कर दी गई। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में भूपतवाला , बहादराबाद एवं सिडकुल क्षेत्र में स्थित होटलों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया।

खाद्य टीम द्वारा नगर निगम
क्षेत्रान्तर्गत, भूपतवाला में स्थित होटल गंगा ब्लिस एवं होटल रीनेस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मौके पर लाल मिर्च पाउडर का 01 तथा प्रिपेयर्ड फूड (पनीर लबाबदार) का 01 नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु लिया गया। प्रतिष्ठित होटलों में अनियमितताएं ही अनियमितताएं होटलों के नाम बताना उचित नही।

बहादराबाद स्थित एक प्रतिष्ठित होटल जिसका नाम बताना खाद्य टीम ने उचित नही समझा में टीम द्वारा स्टोरेज एवं किचन की जांच की गयी। मौके पर डीप फ्रीजर में गंदगी पायी गयी तथा गंदगी में ही खाद्य पदार्थों को खुले रूप में संग्रहित किया गया था। किचन में खराब हो चुके सड़े गले खाद्य पदार्थों का संग्रह पाया गया तथा किचन में फर्श एवं दीवारें गंदी पायी गयी। स्टोरेज में कुछ खाद्य पदार्थों को गंदे प्लास्टिक कंटेनरों में संग्रह किया होना पाया गया तथा कुछ खाद्य पदार्थों को सीधे जमीन पर संग्रह करने के कारण नमी पायी गयी। मौके पर 03 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। निरीक्षण में पायी गयी अनियमितताओं के कारण होटल व्यवसायी को नोटिस जारी किया गया है।
पेंटागन मॉल स्थित एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संग्रह स्थल पर खराब हो चुकी काटी गयी सब्जियां पायी गयी जिन्हें मौके से हटाकर नष्ट कराया गया। इसके साथ ही मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत ना करने, पीने के पानी के टैंक की सफाई का रिकॉर्ड प्रस्तुत ना करने पर नोटिस जारी किया गया तथा आइसक्रीम, शेक, फ्रिज बनाने में प्रयुक्त होने वाले फूट सिरप के दो लीगल नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

