26 Jul 2026, Sun

हरिद्वार कलियर 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के 52 मोबाइल बरामद

वापसी की आस खो बैठे थे मोबाइल स्वामी, मिलने पर उनके चेहरे पर लौटी रौनक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने और नशा तस्करी रोकने के साथ साथ आमजन के लिए मददगार बन रहे कदम उठाकर भी लगातार जनता की प्रशंसा पा रही है।

लापरवाही या भूलवश मोबाइल खोने से दुखी लोगों को राहत देने के लिए भी हरिद्वार पुलिस अपने कप्तान के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत उत्तराखण्ड व अन्य राज्यों तक से खोए हुए मोबाइल रिकवर कर रही है। इसी क्रम में थाना कलियर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से खोए हुए कुल 52 मोबाइल फोन रिकवर किए। इनकी बाजारी कीमत लगभग ₹ 10 लाख से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!