जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

जिलाधिकारी ने शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं परिजनों को शॉल एवं प्रशस्ति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

शहीद सैनिकों की वीर नारियों,बॉर्डर पर देश की रक्षा के लिए अपने दायित्वों को निर्वहन कर रहे सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का तत्परता से किया जायेगा निदान।

हरिद्वार 26 जुलाई
जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में हर्षौल्लास से मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया तथा शहीदों के याद में 2 मिनिट का मौन रख कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


