22 Jul 2026, Wed

राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज

देहरादून। राजभवन में शुक्रवार को हरियाली तीज का पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजभवन में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य अधिकारियों की धर्म पत्नियों द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रथम महिला गुरमीत कौर ने सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर गुरमीत कौर ने तीज उत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, नारी शक्ति की श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में भी मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!