9 Aug 2026, Sun

उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने से कितने लोग मरे ,कितने लोग बहे, कितने लोग दबे कितने होटल बहे, कितने मकान ध्वस्त हुए ,कह पाना मुश्किल है ।बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ग्रह मंत्री अमित शाह ने पुष्कर धामी से की बात।

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में फटे बादल से जिस कदर मलवा, पत्थर व पानी बहकर आया है, उसको देखते हुए लगता है की नुकसान काफी अधिक हुआ है। जान माल का कितना नुकसान हुआ है ।

यह कह पाना तो अभी मुश्किल है राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस त्रासदी पर निगाह बनाए हुए हैं ।

भारत के गृहमंत्री अमित शाह ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री से बात कर इस आपदा की घड़ी में हर संभव मदद करने की बात की है। बचाव कार्य के लिए सेना व एसडीआरएफ , एनडीआरफ के साथ ही जिला प्रशासन की भी तमाम टीमें लगी हुई है। लेकिन अभी यह कह पाना जल्दबाजी होगी कि इस त्रादसी में कितने लोग काल के गाल में समा गए हैं ।

लेकिन वीडियो को देखने से लगता है के नुकसान चाहे जान माल का हो या अन्य प्रकार की क्षति हो काफी तादाद में हो हुआ प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!