हरिद्वार
फर्जी बल्ड डोनेशन कैम्प लगा कर खून चूसने वाला गैंग पुलिस गिरफ्त में
खुन के सौदागरों के खेल से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा
बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लोगों को गुमराह कर एकत्रित कर रहे थे रक्त
गांव-देहात में भोले भाले लोगों के बीच कैम्प लगाकर रक्तदान कराते, रक्त इकट्ठा कर अन्य राज्यों में ऊँचे दामों पर बेचते थे,
27 यूनिट रक्त, ब्लड कलेक्शन उपकरण एवं 02 वाहन बरामद, पांच आरोपी दबोचे
रक्तदान जैसे पवित्र कार्य की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई — SSP हरिद्वार





