11 Jun 2026, Thu
Breaking

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा तत्परता से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य

सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा

विगत दो दिनों में 315 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

सीवरेज निर्माण कार्य हेतु खोदी गयी सड़कों को चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व कार्य पूर्ण करने के जिलाधिकारी द्वारा दिए गये है निर्देश

हरिद्वार। शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन 01 अप्रैल 2026 को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है जिसके अनुपालन में कार्य तीव्रगति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 04 अप्रैल एवं 05 अप्रैल तक किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में मोती बाजार सीसी रोड निर्माण कार्य 110 मीटर, मुख्य गली सीसी रोड निर्माण कार्य 10 मीटर , पीपल वाली गली सीसी रोड 08 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

तथा पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारिका विहार में सीसी रोड निर्माण कार्य 44 मीटर, नियर राजा गार्डन सीसी रोड 38 मीटर, राजविहार फेस–2 पेवर ब्लॉक का कार्य 37 मीटर, लोक सेवा आयोग सीसी रोड 68 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों के कार्य त्वरित गति से किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!