22 Jul 2026, Wed

काँवड़ मेले में शिव भक्त कांवड़ियों द्वारा छोड़े गए कूड़े को D M , S S P , C D O व M N A के अलावा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने की सफाई ,काँवड़ मेले के अब तक के विगत 20 वर्षों के इतिहास में पहली बार अधिकारी कर रहे है, सफाई।

हरिद्वार। हरिद्वार में सावन मास में हुए काँवड़ मेले में आए शिव भक्त कांवरियों द्वारा छोडा गया ,कई कुंटल कूड़ा साफ करने का कार्य आज सुबह से ही जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीछक,हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष , सी डी ओ ,नगर निगम के नगर आयुक्त के अलावा जनपद के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने गंगा घाटों पर जाकर सफाई की साथ ही नगर की जनता को भी प्रेरित किया कि वह भी अपने आसपास सफाई रखें व अपने नगर को साफ सुथरा रखें ।

जो एक अच्छा कार्य है कई घंटे के सफाई अभियान में हर की पैड़ी व उसके आसपास के तमाम घाटों को आज अधिकारियों द्वारा साफ किया गया ।

यह पहला मौका है जब विगत 20 वर्षों के अब तक के कांवड़ मेले के बाद अधिकारियों ने सफाई अभियान की जिम्मेदारी खुद अपने हाथों में लेकर खुद सफाई अभियान शुरू किया है। आज से पहले कभी इस तरहका कार्य देखने को नहीं मिला, इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी,व कर्मचारी बधाई के पात्र है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!