19 Apr 2026, Sun
Breaking

गंगा सफाई के नाम पर तीर्थ नगरी हरिद्वार में गंग नहर दीपावली तक के लिए बन्द ,श्रद्धालुओं को हरिद्वार गंगा स्नान करने आने वालो को काफी दिक्कत का करना पड़ेगा सामना ,अब दीपावली पर खुलेगी गंग नहर।

हरिद्वार।

धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात गंग नहर को बंद कर दिया गया है, दरअसल हर साल दशहरा से दीपावली तक गंग नहर को बंद करके वार्षिक रखरखाव और मरम्मत के कार्य किए जाते हैं। बीती रात उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गंग नहर को बंद कर दिया है। अब अगले 20 दिन गंग नहर बंद रहेगी और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे, हालांकि हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए कुछ पानी छोड़ा जाएगा।

दीपावली की रात को गंग नहर को फिर से खोल दिया जाएगा।उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग हर वर्ष गंग नहर को हरिद्वार से लेकर कानपुर तक गंग नहर की मरम्मत के नाम पर बन्द करता है।इस गंग नहर बन्दी के समय मरम्मत के नाम पर करोड़ों का खेल होता है।सभी जे ई,ए ई,एस डी ओ ,अधिशासी अभियंताओं की दीपावली मजे से मनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *